टीआरपी डेस्क: अमहदाबाद विमान हादसे के बाद से आए दिन एयर इंडिया विमान में खामियां सामने आ रही है। एक बार फिर तकनीकी खराबी के कारण उड़ान रद्द कर दी गई। केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली विमान को ले तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई. फ्लाइट में कुछ विशेष लोग भी यात्रा कर रहे थे, जिनमें दो सांसद भी शामिल थे.

दरअसल, कोच्चि से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI504, उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई. विमान में मौजूद पायलट ने सही समय पर निर्णय लिया और फ्लाइट को टेकऑफ करने से रोक लिया. विमान को फिर वापस एयरपोर्ट भेजा गया, ताकि उसे ठीक किया जा सके. इस फ्लाइट में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन और राज्यसभा सांसद जेबी मथर भी यात्रा कर रहे थे. हिबी ईडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि विमान रनवे पर खड़ा था, जैसे वह फिसल गया हो. इसके बाद पायलट ने घोषणा की कि विमान उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं है और इसे टेकऑफ करने से रोक दिया गया.

See also  नकटी में 72 एकड़ जमीन का क्या है खेल? पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने खोले सरकारी पत्र के राज!


एअर इंडिया ने इस घटना के बाद एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि फ्लाइट में तकनीकी खामी का पता चलते ही पायलट ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और विमान को उड़ान से रोक दिया. एयरलाइन ने यात्रियों से माफी भी मांगी और बताया कि उन्हें दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है.