टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश में कविनगर थाना क्षेत्र में तैनात 25 वर्षीय महिला SI रिचा शर्मा की देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गया। मूल रूप से कानपुर निवासी रिचा 2023 बैच की अधिकारी थीं और शास्त्रीनगर चौकी पर तैनात थीं।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुकाबिक, हादसा देर रात करीब 2 बजे का है जब ड्यूटी खत्म करने के बाद रिचा शर्मा स्कूटी से अपने किराए के आवास पर लौट रही थीं। शास्त्रीनगर के कार्ट चौक के पास अचानक एक आवारा कुत्ता सड़क पर आ गया। रिचा ने उसे बचाने की कोशिश में अपनी गांड़ी मोड़ी, लेकिन पीछे से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

बुलेट का स्पीड मीटर 50 पर ही रुका मिला है। इससे स्पष्ट है कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में नहीं थी। हादसे के बाद बुलेट भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण टक्कर में हेलमेट पहनने के बावजूद उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गहरी थी कि उनकी हालत नाजुक हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें सर्वोदय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

See also  Health Tips : अगर इस बीमारी से जूझ रहे हैं आप ? तो बारिश के मौसम में हो जाएं सावधान, पढ़ें काम की खबर…

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। रिचा की असमय मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथी अधिकारी और स्थानीय लोग उनकी कर्मठता और व्यवहार कुशलता की सराहना कर रहे हैं।