CG Weather Update

Chhattisgarh Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी और विदर्भ क्षेत्र में सक्रिय निम्न दबाव प्रणाली के कारण प्रदेशभर में बारिश की गतिविधियों में अचानक बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 घंटों में बस्तर से लेकर सरगुजा तक कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का खतरा बना रहेगा।

बस्तर में रेड अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बस्तर संभाग में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • रेड अलर्ट: बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा
  • ऑरेंज अलर्ट: कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

प्रदेश के बाकी जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।

पिछले 24 घंटे: दुर्ग संभाग में सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में दुर्ग संभाग में मूसलाधार बारिश हुई। कई जगहों पर सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और शंकर नगर जैसे इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए।

  • दुर्ग: 14 सेमी
  • अंतागढ़: 9 सेमी
  • गुंडरदेही: 7 सेमी
  • राजनांदगांव: 6 सेमी
See also  CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में प्री मानसून की एक्टिविटी तेज,मौसम का बदला मिजाज, रायपुर में ठंडी हवाओं से राहत

18 अगस्त को भारी से अति भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 अगस्त को बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। खासतौर पर बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में अति भारी वर्षा की संभावना है।

येलो अलर्ट जारी- इन जिलों में रहें सतर्क

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा है।

रायपुर मौसम अपडेट

राजधानी रायपुर में आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। एक-दो बार बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

  • अधिकतम तापमान: 33°C
  • न्यूनतम तापमान: 24°C

सिनॉप्टिक सिस्टम का असर

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव 19 अगस्त को ओडिशा-आंध्र तट को पार करेगा। विदर्भ का सिस्टम धीरे-धीरे कमजोर होकर गुजरात की ओर बढ़ेगा। मानसून द्रोणिका जैसलमेर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।

See also  पंचायत चुनाव में कांग्रेस मैदान में उतारेगी अपने अधिकृत प्रत्याशी