रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सूरजपुर जिले के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ लेक्चरर राजेश कुमार वैश्य पर आरोप है कि वे एक साथ दोनों राज्यों के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, राजेश वैश्य सुबह सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर स्थित आत्मानंद स्कूल में पढ़ाते हैं और फिर कुछ ही घंटों बाद मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के मकरोहर हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षाएं लेते हैं। खास बात यह है कि दोनों स्कूलों की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, जिससे यह ‘डबल ड्यूटी’ मुमकिन हो पाई।

बिहारपुर स्कूल सुबह की पाली में संचालित होता है, जहां राजेश की ड्यूटी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तय है। इसके तुरंत बाद वे मध्यप्रदेश के स्कूल में पहुंच जाते हैं, जहां पढ़ाई सुबह 10:30 से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलती है। ग्रामीणों का कहना है कि राजेश दोनों जगह उपस्थिति दर्ज कर वेतन ले रहे हैं और यह सिलसिला पिछले लगभग 3 वर्षों से जारी है।

See also  कमिश्नर ने नोवेल कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन की गई तैयारियों की समीक्षा

मकरोहर स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा ने पुष्टि की है कि राजेश की नियुक्ति 2020-21 में अतिथि शिक्षक के रूप में हुई थी, लेकिन उनकी उपस्थिति को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे। वहीं बिहारपुर के आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य अरुण राठौर का कहना है कि राजेश को जिला चयन समिति द्वारा नियुक्त किया गया था और वे नियमित रूप से स्कूल आते रहे हैं।

मामले के सामने आने के बाद सूरजपुर जिले की जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर दी है। उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक और चौंकाने वाली बात यह है कि राजेश ने दोनों राज्यों में अलग-अलग निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत कर नौकरी हासिल की है। चूंकि यह मामला दो राज्यों की सीमा से जुड़ा हुआ है, इसलिए अब प्रशासनिक जांच भी जटिल होती जा रही है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।