रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टोडियल रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है।
बता दें कि आज मंगलवार को विशेष अदालत ने सुनवाई के बाद ईडी की अर्जी मंजूर कर ली। चैतन्य अब 5 दिन तक ED की कस्टडी में रहेंगे जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
आपको बता दें कि कल सोमवार को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से तीसरी बार 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं इस मामले में अब अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी।
ईडी ने अदालत में दलील दी थी कि जांच के दौरान कई नए तथ्य सामने आए हैं। इस मामले में चैतन्य बघेल से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने सुनवाई करते हुए उन्हें 5 दिन की ईडी की रिमांड पर भेज दिया।



