जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में महिला प्राचार्य से ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने गिरवी रखी जमीन का सौदा कर दिया। जिसकी शिकायत महिला ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी शशांक पांडेय ने बलदेव बाग निवासी दिशा नामदेव को मकान का दस्तावेज दिखाकर भरोसा में लिया और 25 लाख रुपए में मकान का सौदा किया। शुरुआत में महिला से आरोपी ने 8 लाख रुपए एडवांस भी लिया और
6 महीने में रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था।

लेकिन, रजिस्ट्री में आनाकानी करने लगा। तंग होकर  पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने जिस मकान का सौदा किया था, उसी के नाम पर उसने बैंक से 21 लाख रुपए का लोन लिया था। फिलहाल, पुलिस  जालसाज की तलाश में जुट गई है।

See also  डिजिटल अरेस्ट का मामला, रिटायर्ड अधिकारी हुए शिकार, 1.12 करोड़ की ठगी, पुलिस ने केस किया दर्ज