भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने नेता और कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश जारी किया है। इससे संबंधित पत्र भी जारी किया गया हैं। इसके तहत, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और बयानों को 24 घंटे के अंदर हटाने का आदेश दिया है।
दरअसल, प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत 71 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। इसी नियुक्ति को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में गुस्सा था। कई नेताओं ने पार्टी पर गंभीर आरोप भी लगाए। कई जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने खुलकर विरोध जताया था। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला था। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विरोध जताया था। इस बढ़ते असंतोष के बीच सख्त निर्देश जारी कर कार्रवाई की गई है।
चेतावनी पत्र जारी
कांग्रेस पार्टी को ओर से जारी चेतावनी पत्र में
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट और बयानों को 24 घंटे के भीतर हटाने का आदेश दिया है। ऐसा न करने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। हालांकि, कार्यकर्ताओं का कहना है कि नए चेहरों और युवा नेतृत्व का वादा करने वाली पार्टी ने पुराने चेहरों को फिर से मौका दिया, जिससे निराशा बढ़ी है।



