भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जगदीशपुर इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अवैध दवा फैक्ट्री को सील किया है। जिसे गुप्त तरीके से संचालित किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अवैध प्रोडक्शन मामले में दो व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई है। जिसमें मेफेड्रोन बनाने वाले केमिस्ट भी शामिल है। किसी को इसकी जानकारी न मिल पाए, इसलिए कारखाने को चारों ओर से ढका गया था।

एक दिन पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने भोपाल में अवैध दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान कारखाने से 61.2 किलो मेफेड्रोन MD ड्रग्स बरामद किया गया। जिसकी कीमत 92 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में 7 आरोपियों को पकड़ा भी गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी विदेशी ड्रग सरगना के इशारे पर काम कर रहे थे।

See also  Siyaram Baba Passes Away: नहीं रहे हनुमान जी के परम भक्त सियाराम बाबा, लंगोट के अलावा कुछ नहीं पहना, अंतिम संस्कार में सीएम मोहन यादव हो सकते हैं शामिल