इंदौर। कांग्रेस जिला अध्यक्षों को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इस बीच, इंदौर में कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर मामले में विरोध जताया हैं।

पोस्टर जलाते हुए जताया विरोध

जिला अध्यक्ष की लिस्ट में दो अध्यक्षों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिसमें शहरी और ग्रामीण जिला अध्यक्ष शामिल है। कार्यकताओं ने जीतू पटवारी पर आरोप लगाते हुए है कि, उन्होंने अध्यक्षों की पैराशूट लैंडिंग कराई है। विरोध जताते हुए कार्यकताओं ने पोस्टर में आग लगाई और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पोस्टर पर चप्पल भी मारा।

संगठन सर्जन अभियान का बहिष्कार

दरअसल, कांग्रेस ने शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे और ग्रामीण में जिला अध्यक्ष के तौर पर विपिन वानखेडे को अध्यक्ष बनाया है। दोनों की नियुक्ति के बाद कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनके द्वारा राहुल गांधी के संगठन सर्जन अभियान का बहिष्कार किया जा रहा  हैं। इनमें अध्यक्ष पद की दावेदार रहे नेता भी शामिल है।

See also  सीएम शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह,बिस्वा शामिल होंगे