भोपाल। कांग्रेस नेताओं के वोट चोरी वाले बयान पर सियासत जारी है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, वोटी चोरी उनके ही नेताओं ने की है। डबल-डबल नाम उनके ही नेताओं ने लिखवाए हैं। कई बार प्रयोग भी किए। विधायक ने आगे कहा कि, जानबूझकर कांग्रेस लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही है। कांग्रेस पार्टी संविधान, न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग को ठेंगा दिखाना चाहती है।
विधायक शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेता, चाहे राहुल गांधी हो या खड़गे जी ये सभी हार के डर से परिणाम को ध्यान में रखते हुए माहौल बना रहे हैं, ताकि, पार्टी के अंदर बगावत न हो और कांग्रेसी राहुल गांधी से इस्तीफा न मांगें। अपना इस्तीफा बचाने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस को लगता है कि इसका जैसा अतीत रहा है वैसे ही वह दूसरों को समझती है।
पहले की सरकार निर्वाचन आयोग को बनाई पंगु
कांग्रेस की सरकार पहले वोट चोरी से बनती थी, इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, मैं एक उदाहरण देता हूं, जैसे कांग्रेस सरकार पहले वोट चोरी से बनती थी, और निर्वाचन आयोग को पंगु बनाए रखती थी। अगर सच पूछो तो निर्वाचन आयोग का असली मतलब तो टीएन शेषन के बाद स्टार्ट हुआ। इससे पहले नागरिक निर्वाचन आयोग को समझते तक नहीं थे। कांग्रेस ने कलेक्टर से लेकर सबका दुरुपयोग किया।


