रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आज का दिन काफी खास हैं। साय मंत्रिमंडल का विस्तार होगा.सुबह 10.30 बजे तीन नए मंत्री शपथ लेंगे. अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत, दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव को राज्यपाल मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय समेत अन्य मंत्री शामिल होंगे.कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

मंत्रियों के संभावित विभाग

शपथ के बाद इन तीन मंत्रियों को कौन से विभाग मिलेंगे, इसकी तस्वीर आज शाम तक साफ हो जाएगी। हालांकि जानकारी मिल रही हैं कि, गजेंद्र यादव को शिक्षा विभाग, गुरु खुशवंत सिंह को PHE एवं समाज कल्याण विभाग और राजेश अग्रवाल को वन एवं आबकारी विभाग आवंटित किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस पर सीएम का विशेषाधिकार था.

90 विधानसभा वाली सीट पर होंगे 14 मंत्री

वर्तमान में साय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। केवल दो पद खाली थे, लेकिन, हरियाणा फार्मूले के तहत 14 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा रहा है. अब तक 90 सीट वाली विधानसभा में 15 प्रतिशत नियम के चलते अधिकतम 13 मंत्री ही बनाए जाते रहे हैं। नए मंत्री 20 अगस्त को सुबह 10.30 बजे राजभवन में शपथ लेंगे। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने समारोह के लिए सभी विधायकों को आमंत्रित किया है।

See also  कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार ने बार और क्लब संचालकों को दी बड़ी राहत, 5 माह का लाइसेंस शुल्क माफ