टीआरपी डेस्क: इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी खास होने वाला है. 27 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक यानी कि 10 दिनों तक चलने वाले उत्सव में गणेश जी की पूजा अर्चना और उनको सेवा की जाती है.
दरअसल, इस बार गणेश चतुर्थी पर सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग, ब्रह्म योग, इंद्र योग, पुष्कर योग और प्रीति योग का संयोग बनेगा. इसके अलावा, बुध भी सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे.
इस विशेष संयोग के प्रभाव से कुछ राशियों को धन और समृद्धि का लाभ मिलेगा, साथ ही, उन पर पैसों की बरसात होगी.
तुला
गणेश चतुर्थी पर बनने जा रहे इस शुभ संयोग से तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सेहत में सुधार होगा. दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी. बिजनेस में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं.
तुला वालों को भाग्य का साथ प्राप्त होगा. यह वक्त बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है. बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं.
कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आय के नए साधन खुलेंगे. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं जिससे लाभ होगा. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. बस थोड़ा खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. कुंभ वालों के लिए ये गणेश चतुर्थी काफी शुभ रहने वाली है. धन लाभ होने के साथ साथ मान सम्मान भी बढ़ेगा. सफलता के नए रास्ते खुलेंगे.



