रायपुर। CG Cabinet Expansion : लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार आज साय मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। प्रदेश को आज तीन नए मंत्री मिले। नवनियुक्त मंत्री गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, गुरु खुशवंत साहेब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग और राजेश अग्रवाल पर्यटन, धार्मिक न्यास, धर्मस्व विभाग दिया गया है।

इसी बीच कई मंत्रियों के विभाग में फेरबदल भी किया गया है। जिसमें मंत्री टंकराम वर्मा और लखनलाल देवांगन का कद बढ़ा है। मंत्री टंकराम वर्मा को राजस्व एवं आपदा प्रबन्धन, पुनर्वास विभाग के साथ-साथ उच्च शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि उनसे खेल एवं युवा कल्याण विभाग लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव को दे दिया गया है। इसके आलावा मंत्री लखनलाल देवांगन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अब आबकारी विभाग दिया गया है। यह विभाग पहले सीएम के पास था। मंत्री लखनलाल देवांगन को पूर्व में मिले सभी विभाग भी यथावत है।

See also  ब्रेकिंग-न्यूजः छत्तीसगढ़ के 6 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, बघेल को राजनांदगांव से टिकट