टीआरपी डेस्क। एक स्कूल में आयोजित फैंसी ड्रेस शो के दौरान एक बच्चे का ऑस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग) बनकर किया गया मजेदार प्रदर्शन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अदूर स्थित ऑल सेंट्स पब्लिक स्कूल में हुए इस शो में बच्चों ने विभिन्न किरदारों का रूप धारण किया था, लेकिन एक बच्चे की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान खींचा।

इस बच्चे ने खुद को शुतुरमुर्ग के रूप में तैयार किया था और मंच पर अपनी चाल और हावभाव से सभी को हंसी से लोटपोट कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह दो शिक्षकों के साथ स्टेज पर पहुंचता है और शुतुरमुर्ग की तरह गर्दन मटकाते हुए चलता है। दर्शकों को उस समय और भी ज्यादा मजा आया जब उसने स्टेज पर अंडा देने की एक्टिंग की। उसका कॉस्ट्यूम इस कदर रचनात्मक था कि वह पूरी तरह से उसमें ढक गया था, और कुछ पलों के लिए उसे रास्ता भी नजर नहीं आ रहा था। उस दौरान टीचरों ने उसे स्टेज पर सही दिशा में चलने में सहायता की। (Viral Video)

See also  RBI: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, सस्ती ईएमआई के लिए करना होगा इंतजार

इस अनोखे और प्यारे प्रदर्शन का वीडियो इंस्टाग्राम पर कैलाश आर. नामक यूजर द्वारा 12 अगस्त को साझा किया गया था। वीडियो को अब तक 3 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और 8 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कैलाश ने इस फैंसी ड्रेस एक्ट का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे यह खास एक्ट तैयार किया गया।

लोगों ने इस प्रस्तुति की खूब तारीफ की है। कई यूजर्स ने इसे सबसे मजेदार और रचनात्मक एक्ट बताया। एक यूजर ने लिखा कि ये स्टेज पर परफॉर्म करने वाला पहला शुतुरमुर्ग है, जबकि दूसरे ने कहा कि बलून और इस तरह के कॉस्ट्यूम के साथ इस तरह का प्रदर्शन आसान नहीं होता – इस बच्चे ने कमाल कर दिखाया। एक अन्य टिप्पणी में कहा गया कि यह एक्ट बिलकुल नया था और बच्चे ने इसे बहुत अच्छे से निभाया। वीडियो केरल के एक स्कूल का है। (Viral Video)

See also  Filmfare Awards 2020: गली बॉय, कबीर सिंह, वॉर और उरी समेत ये बड़ी फिल्में हुईं नोमिनेट, देखें लिस्ट

देखें वीडियो…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।