बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है। बघेल ने कहा है कि ये मंत्रिमंडल गैर संवैधानिक है। एक निजी कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हाई कोर्ट के मार्च 2018 के निर्देश के मुताबिक मंत्रिमंडल में 13 मंत्री ही रख सकते हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि जब 14 मंत्रियों का प्रावधान है तो डॉ रमन सिंह ने अपने शासनकाल में 14 मंत्री क्यों नहीं बनाये ? भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ी संवैधानिक समस्या उठ खड़ी हुई है।

भूपेश बघेल ने कहा कि राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मेरा सवाल है, बताएं कि छत्तीसगढ़ में 14 मंत्री बनाये जाने के लिए संशोधन कब हुआ ? उन्होंने यह भी पूछा कि यदि संविधान के विपरीत जाकर मंत्रिमंडल का गठन होता है तो फिर वह जो फैसला लेंगे वह सही होगा या गलत ? हरियाणा में भी 14 मंत्री होने के सवाल पर बघेल ने कहा कि वहां किसी ने आपत्ति नहीं की और स्टे नहीं लिया, इसलिए यह स्थिति बनी।

See also  एक बार गेड़ी चढ़, भौंरा चला और सोटा खाकर दिखाए डॉ रमन सिंह- विनोद तिवारी