नई दिल्ली। Heath Tips : मसाले केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत सुधारने के लिए भी जाने जाते हैं। आयुर्वेद में जीरा, सौंफ और धनिए को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इन तीनों को मिलाकर बनाया गया डिटॉक्स वॉटर (Detox Water) शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह न सिर्फ पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है, बल्कि त्वचा और बालों की सेहत में भी सुधार लाने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि इस हर्बल ड्रिंक को पीने से क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

जीरा, सौंफ और धनिया डिटॉक्स वॉटर के फायदे

जीरा: इसमें मौजूद एक्टिव कंपाउंड्स पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
सौंफ: इसके एंटी-स्पास्मोडिक गुण पेट की ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।
धनिया: यह पेट की जलन और सूजन को शांत करने में कारगर होता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

    See also  आरक्षक भर्ती परीक्षा 2017-18 के नतीजे को लेकर सैकड़ों अभ्यार्थी बैठे धरने पर

    वजन घटाने में सहायक

    • अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह डिटॉक्स वॉटर आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
    • यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी बर्निंग प्रक्रिया में तेजी आती है।
    • शरीर से अतिरिक्त टॉक्सिन्स बाहर निकालकर वजन घटाने में सहायता करता है।
    • फैट जमा होने से रोकता है और शरीर को एक्टिव बनाए रखता है।

    शरीर को अंदर से करे डिटॉक्स

      • यह डिटॉक्स वॉटर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर को विषैले तत्वों से मुक्त करने में मदद करता है।
      • लीवर को डिटॉक्स करता है और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाता है।
      • शरीर में जमी गंदगी को बाहर निकालकर ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

      कैसे बनाएं जीरा, सौंफ और धनिया डिटॉक्स वॉटर?

      1. 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच सौंफ और 1 चम्मच धनिया लें।
      2. इन्हें रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें।
      3. सुबह इसे हल्की आंच पर 5-10 मिनट तक उबालें।
      4. गुनगुना होने पर छानकर पिएं।