टीआरपी डेस्क: बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में सुबह की शुरुआत एक हेल्दी ड्रिंक से करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। डाइटिशियन के अनुसार, भीगी हुई काली किशमिश का पानी कई तरह से हेल्थ को लाभ पहुंचाता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक, काली किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, जो कब्ज से राहत दिलाने और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। सुबह इसका पानी पीने से आंतें साफ रहती हैं और गट हेल्थ बेहतर होती है।

उन्होंने कहा कि, किशमिश प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत है। भीगी हुई किशमिश का पानी सुबह खाली पेट पीने से तुरंत ऊर्जा मिलती है और मेटाबॉलिज्म सक्रिय होता है। यह खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाकर एनीमिया की समस्या को कम करने में भी सहायक है।

किशमिश में मौजूद पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन से बचाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, यह स्किन को ग्लोइंग बनाने और बालों को मजबूत करने में भी कारगर है।

See also  छत्तीसगढ़ को मिले 900 से अधिक इन्टर्न चिकित्सक, कोविड प्रबंधन में मिलेगी मदद

इसके विटामिन्स कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं, जिससे स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है। वहीं, यह लिवर और किडनी को डिटॉक्स करने में भी मददगार है।

इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने के लिए 8–10 काली किशमिश को रातभर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट उस पानी को पिएं और किशमिश खा लें।