इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने एक और मास्टरमाइंड भरत जाधव को हिरासत में लिया है। भरत ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज को सिम और मोबाइल फोन उपलब्ध कराए थे, जिसका उपयोग दोनों ने हत्या की साजिश रचने में की थी। शिलांग पुलिस की विशेष जांच टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के सहयोग से ये कार्रवाई की है। बता दें, मेघालय पुलिस शिलांग कोर्ट में 1 सितंबर को
चालान डायरी पेश करने की तैयारी में हैं।
सोनम और राज समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस तकनीकी और मोबाइल साक्ष्यों की जांच को अंतिम रूप दे रही है, ताकि अदालत में मजबूत सबूत पेश किए जा सकें। गौरतलब है कि इस मामले में अब तक सोनम और राज सहित आठ आरोपी गिरफ्तारकिए जा चुके हैं। अब सभी की निगाहें 1 सितंबर को होने वाली चालान पेशी पर टिकी हैं, जहां इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े कई अनसुलझे राज सामने आने की संभावना है।



