राजगढ़। जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर लाड़ली बहना योजना को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से सुर्खियों में आ गए हैं। नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह खीची के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सार्वजनिक मंच से सभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने लाड़ली बहन योजना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यशवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि, “लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे। जब जिला पंचायत सदस्य ने ये बयान दिया, उस वक्त मंच पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद थे। बावजूद इसके बहनों को लेकर उनकी जुबान लड़खड़ा गई।

जिला पंचायत सदस्य के बयान पर विपक्ष ने साधा निशाना

जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर के बयान पर विपक्ष हमलावर हो गई है। बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, ये बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की मानसिकता को भी दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस से माफी की मांग की है। वहीं, मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस नेता यशवंत सिंह गुर्जर ने कहा कि “मैं अपने बयान के लिए माफी मांगता हूं, मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।

See also  RDA का ये कैसा फरमान...! ना नंबर डिस्पैच ना तारीख, चहेतों को मिली वसूली की कमान