टीआरपी डेस्क। Apple ने iPhone 17 सीरीज को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। Apple ने घोषणा की है कि इसके सभी मॉडल अब भारत में तैयार किए जाएंगे। इसमें बेस वर्जन से लेकर दोनों प्रीमियम Pro मॉडल तक शामिल हैं। यह पहली बार है जब Apple किसी नई iPhone लाइनअप की मैन्युफैक्चरिंग चीन से हटाकर एकसाथ भारत में कर रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 की असेंबली भारत की पांच फैक्ट्रियों में की जाएगी। इसमें टाटा ग्रुप की तमिलनाडु के होसुर में स्थित यूनिट और फॉक्सकॉन का बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास बना नया प्लांट खास भूमिका निभाएंगे।

Apple का यह निर्णय अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापारिक तनाव के कारण लिया गया है। बढ़ते टैरिफ और चीन पर अधिक निर्भरता से बचने के लिए कंपनी सप्लाई चेन को डायवर्सिफाई करने की दिशा में काम कर रही है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से चीन पर निर्भर रहने को लेकर आई आलोचना ने इस फैसले को और मजबूती दी है।

See also  क्या दिल्ली छोड़ केरलम के CM बनेंगे वेणुगोपाल? भूपेश बघेल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

अब कंपनी iPhone 17 सीरीज के चारों मॉडल भारत में बना रही है, जो सितंबर में लॉन्च के साथ ही यहीं से दुनिया भर में भेजे जाएंगे। कंपनी ने इस बदलाव को काफी व्यवस्थित ढंग से लागू किया है और भारत में दो नई फैक्ट्रियों के साथ कुल पांच यूनिट्स में उत्पादन शुरू कर दिया है।

भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। खासकर टाटा ग्रुप के लिए, जो अब Apple के प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स में शामिल हो चुका है। अनुमान है कि आने वाले दो सालों में भारत में बनने वाले iPhones में से लगभग 50 प्रतिशत टाटा की यूनिट्स से आएंगे।

इस कदम का असर भारत से होने वाले iPhone एक्सपोर्ट पर भी नजर आने लगा है। अप्रैल से जुलाई के बीच सिर्फ चार महीनों में ही भारत से 7.5 बिलियन डॉलर के iPhones निर्यात किए गए, जो बीते वित्तीय वर्ष के कुल निर्यात का लगभग आधा है।

See also  .....तो व्यापमं को दोबारा बनानी पड़ सकती है मेरिट लिस्ट