रायपुर। तीजा पर्व के अवसर पर मायके जाने वाली महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। इस अवसर पर दो जोड़ी तीजा फेस्टिवल फास्ट मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें रायपुर से अनूपपुर और ताड़ोकी रूट पर चलाई जाएंगी। अतिरिक्त ट्रेनों की शुरुआत से महिला यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

ट्रेन संचालन की तिथियां

  • रायपुर–अनूपपुर–रायपुर (06803/06804): 24 और 28 अगस्त 2025
  • रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर (06805/06806): 25 और 29 अगस्त 2025

रायपुर–अनूपपुर–रायपुर स्पेशल (06803/06804) का शेड्यूल

  • रायपुर से प्रस्थान (06803): सुबह 4:50 बजे, सिलयारी, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, उसलापुर, करगी रोड, पेंड्रारोड, जैतहरी होते हुए सुबह 10:15 बजे अनूपपुर पहुंचेगी।
  • अनूपपुर से वापसी (06804): दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान कर शाम 7:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर–ताड़ोकी–रायपुर स्पेशल (06805/06806) का शेड्यूल

  • रायपुर से प्रस्थान (06805): सुबह 6:00 बजे, दुर्ग, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ होते हुए सुबह 10:15 बजे ताड़ोकी पहुंचेगी।
  • ताड़ोकी से वापसी (06806): दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान कर शाम 4:25 बजे रायपुर पहुंचेगी।
See also  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में प्रवेश के लिए अंतिम दिन कल, स्टूडेंट यहां से कर सकते है ऑनलाइन प्रवेश आवेदन