फरीदाबाद। बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी इशांत उर्फ ईशू गांधी को एनकाउंटर के दौरान धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त को आरोपी ने एल्विश यादव के आवास के बाहर गोलीबारी की थी। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस पर भी पिस्तौल से आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फायरिंग के वक्त घर पर नहीं थे एल्विश यादव
फायरिंग की घटना के समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल की दीवारों पर लगीं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
राहुल फाजिलपुरिया केस से जोड़कर देख रही पुलिस
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का संबंध हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया पर हुई फायरिंग से हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले महीने राहुल फाजिलपुरिया पर भी हमला हुआ था, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात अपराधी सुनील सरधानिया ने ली थी। चूंकि एल्विश यादव राहुल के करीबी माने जाते हैं, इसलिए दोनों मामलों को आपस में जुड़ा हुआ माना जा रहा



