टीआरपी डेस्क। Dream11 Investment App: ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म Dream11 की मूल कंपनी Dream Sports ने अब निवेश कारोबार में उतरने की तैयारी कर ली है। कंपनी Dream Money नाम से नया प्लेटफॉर्म टेस्ट कर रही है, जिसके जरिए आम लोग सोना, फिक्स डिपॉजिट और SIP में निवेश कर पाएंगे।

₹10 से शुरू होगा निवेश
इस नए एप में निवेशक सिर्फ ₹10 से सोना खरीद सकेंगे। निवेशकों को दैनिक या मासिक आधार पर SIP करने का विकल्प भी दिया जाएगा।इसके साथ ही ₹1000 से ऊपर का फिक्स डिपॉजिट भी कराया जा सकेगा। सूत्रों की माने तो इस नए प्लेटफॉर्म का आधिकारिक नाम Dream Suite Platform Pvt. Ltd. रखा गया है।
गेमिंग से निवेश की ओर क्यों किया रुख ?
Dream11 Investment App: सरकार ने हाल ही में Online Gaming Ban Bill, 2025 पास किया है, जिसके तहत सभी रियल-मनी ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते Dream11 को अपना मुख्य गेमिंग कारोबार बंद करना पड़ा। हालांकि, कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म Dream Set Go और FanCode अभी भी एक्टिव हैं।
देश में ई-स्पोर्ट्स के लिए नए अवसर
सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर साल 45 करोड़ गेमर्स लगभग ₹20,000 करोड़ रियल-मनी गेम्स पर गंवा रहे थे। इन एप्स पर बैन के बाद सरकार अब ई-स्पोर्ट्स और एजुकेशनल गेमिंग को बढ़ावा देने की कई नई योजनाएं बना रही है।
ई-स्पोर्ट्स इंडस्ट्री पहले ही 1.5 लाख नौकरियां दे चुकी है और उम्मीद है कि 2030 तक ये संख्या दोगुनी हो जाएगी। गोरतलब है कि लगभग 40% गेमर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं।


