टीआरपी डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विधायक को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती में कथित अनियमितताओं के मामले में की गई है। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में विधायक के पहले तलाशी ली गई। फिर उसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया।
बताया जा रहा है कि, गिरफ्तारी से बचने के लिए टीएमसी विधायक दीवार फांदकर अपने घर से भागने की कोशिश की। उन्होंने, अपने घर के पीछे एक नाले में अपने फोन भी फेंक दिए। हालांकि, बाद में अधिकारियों ने उस फोन को भी बरामद कर लिया गया। छापेमारी के वीडियो और तस्वीरों में विधायक को भीगते हुए दिखाया गया है, जिसे ईडी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी उस क्षेत्र से ले जा रहे हैं, जहां चारों ओर पेड़-पौधे और कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बुरवान विधानसभा क्षेत्र के विधायक को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत एजेंसी के साथ सहयोग न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
अब तक इन लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी
इससे पहले ईडी ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी, तृणमूल विधायक और पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के अलावा कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। तृणमूल ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चटर्जी को निलंबित कर दिया था। जांच एजेंसी ने इस मामले में अभी तक चार आरोपपत्र दाखिल किए हैं।



