टीआरपी डेस्क। क्या भिखारी के घर भी चोरी हो सकती है. सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगता है. लेकिन, ये सच्चाई है. जब सुनवाई के बीच एक भिखारी महिला 8 टूटा हुआ ताला लेकर पहुंच गई और अधिकारियों के सामने रोने लगी. महिला ने अधिकारियों के सामने कहा कि, साहब हर बार घर का ताला टूट जाता है. इस बार तो घर में रखे 20 हजार रु., नगद, सामान समेत 500 ईंटे और लकड़ी की बल्लियां तक चोरी हो गई. महिला ने इस संबंध में अधिकारियों को एक आवेदन भी दिया है. मामला एमपी के हरदा जिले का है.

जानकारी के मुताबिक, हरदा सिटी कोतवाली थाना इलाके स्थित दूध डेयरी के पास रहने वाली पार्वती बाई ने अधिकारियों से कहा कि, वो अपने बेटे के पालन-पोषण के लिए भीख मांगती है. सुबह घर से निकलती है और दोपहर या शाम को लौटती है. इस दौरान कई बार घर का ताला टूटा मिलता है. बुजुर्ग महिला ने बताया कि, अब तक चोर उसके घर के ताले कई बार तोड़ चुके हैं. उम्र के कारण शुरू में उसे याद नहीं रहता था कि ताला लगाया या नहीं. पहले लगता था कि शायद ताला ठीक से बंद नहीं किया होगा. लेकिन बार-बार चोरी होने पर समझ आया कि यह चोरों की हरकत है.

See also  MP News: खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान भड़क उठी आग, 50 घायल, 12 गंभीर

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

परेशान होकर पार्वती बाई टूटा ताला लेकर जनसुनवाई में पहुंची और पुलिस से मदद की गुहार लगाई. जनसुनवाई में पहुंची पार्वती बाई को आशंका है कि चोर ने उसके घर में रखे 10 किलो आटे में कुछ मिला दिया होगा. अधिकारियों और प्रेस से बात करते हुए वे भावुक हो गई और घटना का विवरण दिया. महिला पुलिस थाने जाने से पहले सीधे जनसुनवाई में आई और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की. आवेदन लेने वाले सब-इंस्पेक्टर (SI) अमित सिंह ने कहा कि आवेदन मिला है और उसकी जांच की जाएगी.