टीआरपी डेस्क। Impact of tariffs on the stock market : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है. इससे पहले भारत पर ट्रंप ने 25 फीसद टैरिफ लगाया था. लेकिन, मनाही के बाद भी भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया. इस बात से नाराज अमेरिका ने 25 प्रतिशत टैरिफ भारत पर एक्सट्रा लगाया है. अमेरिकी समय के अनुसार रात 12 बजकर  1 मिनट पर यानी की भारतीय समयानुसार 27 अगस्त की सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर टैरिफ प्रभावी हो चुका है. इसके तहत, इस समय के बाद से भारतीय सामानों में 50 प्रतिशत टैरिफ भारतीय सामानों पर लगेगा.

Impact of tariffs on the stock market : टैरिफ का असर भारतीय व्यापार पड़ेगा. सबसे ज्यादा असर टेक्सटाइल, रत्न व आभूषण, सी फूड पर पड़ने वाला है. हालात ऐसे हो गए है कि, अमेरिका में भारतीय सामान महंगा होने पर वियतनाम, बांग्लादेश समेत इन देशों को काफी फायदा होने वाला है. क्यों कि, इन देशों में 20 फीसद अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है. जिसका असर इन सेक्टर्स में काम करने वाले कर्मचारियों पर भी पड़ेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया तो, टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी सेक्टर्स में लाखों की तादाद में नौकरी जाने का खतरा बना हुआ है.                                             

See also  Audi Q3 इस दिन हो सकती है लॉन्च, जानें इस लग्जरी कार की कीमत

टैरिफ के लागू होने के बाद स्टॉक मार्केट में हाहाकार

Impact of tariffs on the stock market : 27 अगस्त से भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगने की वजह से स्टॉक मार्केट कैसा रिस्पांस करेंगा ये तो 28 अगस्त को पता चलेगा. क्यों कि गणेश चतुर्थी होने की वजह से आज स्टॉक मार्केट बंद है. लेकिन, एक दिन पहले यानी की 26 अगस्त को शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. मंगलवार के कारोबारी दिन सेंसेक्स 849.37 प्वाइंट्स यानी 1.04% की फिसलन के साथ 80,786.54 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 255.70 प्वाइंट्स यानी 1.02% की गिरावट के साथ 24,712.05 पर बंद हुआ था। सेक्टर्स की बात करें तो NIFTY FMCG ही 0.91% के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑटो को छोड़कर बाकी सेक्टर्स में 1 फीसद की गिरावट दर्ज की गई. अब 28 अगस्त को देखना होगा कि, टैरिफ का कितना असर मार्केट पर होगा, हालांकि, अंदाजा लगाया जा सकता है कि, टेक्सटाइल संबंधित अन्य सेक्टर्स जिस पर ट्रंफ की टैरिफ का असर देखने को मिल रहा है. उसमे तेजी से बिकवाली होगी.

  • अगस्त को विदेशी निवेशकों  ने 2,466 ​​​​करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे
  • अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 2,466.24 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,176.69 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। अगस्त महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 28,217.26 करोड़ रु. के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 69,360.20 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है। जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने कुल 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹60,939.16 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
See also  अडाणी ग्रुप को सौंपी गई इस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की जिम्मेदारी, विकास की भी होगी जिम्मेदारी