टीआरपी डेस्क। Stock Market : अमेरिका के भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ का असर गुरुवार को शेयर बाजार में देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 0 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 657 अंकों की गिरावट के साथ 80,124 के लेवल पर आ गया. सेंसेक्स के जैसे ही निफ्टी भी 200 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. इसके साथ ही, निफ्टी  24,512 के लेवल पर आ गया. जिसका असर आईटी-टेक कंपनियों के साथ बैंकिंग सेक्टर में भी देखने को मिला.

बता दें कि, Stock Market : 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बाजार बंद था. हालांकि, बुधवार को ही पर ट्रंप का एक्स्ट्रा 25% टैरिफ लागू हुआ था, जिसका सीधा असर गुरुवार को बाजार खुलते साथ ही देखने को मिला. लगभग 1023 शेयरों में तेजी, 1458 शेयरों में गिरावट और 195 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, सिप्ला, टाटा कंज्यूमर और टाइटन कंपनी सबसे ज्यादा तेजी में हैं। जबकि, श्रीराम फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, जियो फाइनेंशियल, एनटीपीसी और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में गिरावट दिख रही है।

See also  शेयर बाजार में तेजी: निफ्टी ने छुआ 26,000 का स्तर, इन 3 कंपनियों के मुनाफे ने निवेशकों को किया गदगद