रायपुर. Cm Sai Will Return From His Foreign Tour: सीएम विष्णुदेव साय अपने 10 दिवसीय विदेश दौरा पूरा करने के बाद 30 अगस्त को वापस लौंटेगे. मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए शहर जिला भाजपा ने विशेष तैयारियां की है. सीएम के रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही भाजपा उनका भव्य स्वागत करेंगी. स्वागत की तैयारी को लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने गुरुवार को बैठक किया. जिसमें सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
Cm Sai Will Return From His Foreign Tour:बैठक में भाजपा नेताओं ने स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की. साथ ही, बैठक में मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की. बता दें कि, भाजपा भव्य तरीके से सीएम का स्वागत करेंगी. इसके अलावा, एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री निवास तक स्वागत रैली भी बीजेपी निकालेगी.
Cm Sai Will Return From His Foreign Tour:बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय 10 दिवसीय यात्रा पर जापान और दक्षिण कोरिया पहुंचे. वे वहां इलेक्ट्रानिक्स, ऑटोमोबाइल- फूड प्रोसेसिंग सेक्टर के उद्यमियों से मुलाकात की. सीएम जापान के ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो में शामिल हुए. इसके अलावा उन्होंने सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से मुलाकात की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी साय और प्रशासनिक अधिकारी भी विदेश दौरे पर रवाना हुए।



