80 ग्रामीण राहत शिविर में, सड़क मार्ग भी बाधित

बीजापुर। बीते तीन दिनों से लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने भैरमगढ़ ब्लॉक में भारी तबाही मच गई है। बारिश के चलते क्षेत्र की कई नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे गांवों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए।

प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक असर चेरली और सुरोखी गांवों में देखने को मिला, जहां कुल 23 घर पूरी तरह ढह गए हैं। हादसे में 18 मवेशियों की भी मौत हो गई है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने दोनों गांवों के करीब 80 प्रभावित ग्रामीणों को सुरोखी की प्राथमिक शाला भवन में अस्थायी रूप से शरण दी है, जहां भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है।

बिजली आपूर्ति ठप

तहसीलदार सूर्यकांत धरत के मुताबिक बारिश और बाढ़ के कारण कोसलनार, मंगनार, बेलनार और बांगोली पंचायतों के लगभग 15 गांवों में अभी भी बिजली आपूर्ति ठप है। साथ ही इन गांवों से सड़क संपर्क मार्ग पहले से ही बंद पड़े हैं।

See also  विवादस्पद स्काई वॉक का आखिरकार फाइनल हुआ ठेका, अधूरे काम को पूरा करने के लिए सरकार से मिली 37 करोड़ स्वीकृति

गांवों में स्वास्थ्य टीमों की तैनाती की जा रही है और प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।

इंद्रावती नदी पर उफान के चलते चेतावनी

बीजापुर जिले में भारी बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तिमेड स्थित इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते हुए 11.570 मीटर तक पहुंच गया। जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते नेशनल हाइवे 163 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

तारलागुड़ा के पास इंद्रावती नदी का पानी हाइवे पर चढ़ गया है, जिससे रामपुरम के निकट आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।

जगदलपुर में तीन मंजिला मकान ढहा, मची अफरातफरी

मूसलाधार बारिश के बीच रात को जगदलपुर के श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में बनी एक पुराने मकान का प्रथम तल अचानक से धस गया, जिसकी जानकारी लगते ही एसडीआरएफ टीम के साथ ही महापौर व निगम दस्ता आ पहुँचा, जहाँ घर के परिवार को बाहर निकाला गया।

See also  Accident : घर के बाहर बैठा था परिवार, नशे में धुत ट्रैक्टर ने रौंदा, 2 की मौत, 4 घायल

श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड में इस पुराने घर का पहला मंजिल धस गया, जिसकी जानकारी लगते ही घर में रहने वाले लोग बाहर आ गए, मामले की जानकारी लगने के बाद महापौर संजय पांडे, एसडीआरएफ टीम के सेनानी संतोष मार्बल के अलावा आला अधिकारियों की टीम आ पहुंची।