टीआरपी न्यूज।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने बिहार के दरभंगा में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी स्व.माता के खिलाफ की गई टिप्पणी पर विरोध जताया है। मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से कांग्रेस की संस्कारहीनता उजागर होती है।

140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ओछी टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा, संस्कृति और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, मां के संघर्ष और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज पूर्ण निष्ठा से राष्ट्र सेवा कर रहे हैं। विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। ऐसे व्यक्तित्व का अपमान वस्तुतः 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है।

See also  कुनकुरी विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी यू डी मिंज के खिलाफ मामला दर्ज, आधा दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी FIR

ओछी राजनीति


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का मंच अब नफरत, ओछी राजनीति और स्तरहीनता का पर्याय बन चुका है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की तथाकथित यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान करते हुए गाली-गलौज और घृणा फैलाने का जरिया बन चुकी है। यह राजनीति में पहले कभी न देखी गई स्तरहीनता और मर्यादा विरुद्ध आचरण है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेनी होगी और देशवासियों से माफी मांगनी होगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार की जनता इस तरह की घृणित, ओछी और नकारात्मक राजनीति को लोकतांत्रिक तरीके से नकारेगी और इसका जवाब चुनावी मैदान में देगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा अपमान, घृणा और ओछेपन की सारी हदें पार कर चुकी है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को तुरंत माफी मांगनी होगी।


संवैधानिक पद की मर्यादा और सम्मान पर हमला

See also  रमन सिंह अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगेः सीएम भूपेश


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने देश के प्रधानमंत्री के लिए अर्मायादित भाषा का इस्तेमाल किया है। यह न केवल देश के संवैधानिक पद की मर्यादा और सम्मान पर हमला है, अपितु देश की मातृ-शक्ति के प्रति कांग्रेसियों का विष-वमन है। बिहार की जनता कांग्रेस के इस नितांत अलोकतांत्रिक, अमर्यादित आचरण का माकूल जवाब देगी।