इंदौर। Indore Love Jihad Case: लव जिहाद मामले में लंबे समय से फरार चल रहा कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं। इससे पहले पुलिस ने दिल्ली से कादरी की बेटी को गिरफ्तार किया था। अनवर कादरी पर हिंदू युवतियों को फंसाने के गंभीर आरोप हैं।
Indore Love Jihad Case: जानकारी के मुताबिक, लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को फंड करने वाला पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत ने जिला कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया है। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 40 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था।
लंबे समय से था फरार
Indore Love Jihad Case: अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत लंबे समय से फरार था। बाणगंगा और सदर बाजार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपी अल्ताफ खान और साहिल ने अनवर का नाम लिया था। हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने वाले इन दोनों आरोपियों को अनवर ने 3 लाख रुपये देकर कहा था कि उनसे शादी करो और अनैतिक कारोबार में शामिल करो। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि वे अनवर से मुस्लिम समुदाय के कार्यक्रमों में मिलते थे।



