इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में लव जिहाद से जुड़े फंडिंग मामले में गिरफ्तार अनवर कादरी के खिलाफ धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज है। बताया जा रहा है कि,सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक घर में घुसकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से लोगों को डराया था। जिस बंदूक का उपयोग कादरी ने धमकाने में किया था, उसका लाइसेंस जम्मू-कश्मीर का है, जिसके फर्जी होने की जानकारी मिली है।

बता दें, अनवर कादरी की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है। पुलिस उसे इंदौर जिला कोर्ट में पेश करेगी और आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से अतिरिक्त रिमांड की मांग करेगी।

20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

अनवर कादरी पर 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान वह सहयोग नहीं कर रहा है। अनवर को शातिर अपराधी मानते हुए पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ कर रही है। आज कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी, ताकि धोखाधड़ी और अन्य मामलों में उससे और जानकारी निकाली जा सके।

See also  ईरान की मदद के लिए भारतीय बच्चों ने दिए अपने गुल्लक, दूतावास ने पोस्ट कर कहा- Thank you