रायपुर. रेलवे छत्तीसगढ़ को दो वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है. बिलासपुर रेलवे मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने इन ट्रेनों को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है. रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद इन ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा.

रेलवे ने तैयारी की पूरी

दोंनों वंदे भारत ट्रेनें दुर्ग से वाराणसी, दुर्ग से जबलपुर के लिए चलेंगे. वहीं अमृत भारत ट्रेन दुर्ग से लोकमान्य तिलक मुंबई और दुर्ग से कामाख्या के बीच चलाई जाएगी. त्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए दुर्ग से हावड़ा और दुर्ग से गुवाहाटी के बीच 23 सितंबर से 22 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. रायपुर रेलवे मंडल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.

See also  महाकुंभ के बाद अब प्रयागराज माघ मेला में विशेष व्यवस्था, श्रद्धालुओं को मिलेगी शटल बस सुविधा