टीआरपी डेस्क। New World Screwworm : दुनिया भर में दहशत फैलाने वाला कीड़ा न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म इंसानों और जानवरों को जिंदा खाते हुए पाया गया है। मेक्सिको में इसके 5,086 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 41 मामले इंसानों में सामने आए हैं। इतना ही नहीं, अमेरिका में भी इसका पहला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

What is Screwwarm ?

US CDC के मुताबिक, यह एक परजीवी मक्खी है। इसकी मादा मक्खी जीवित जानवरों या इंसानों के घाव में अंडे देती है। अंडों से निकले लार्वा मांस खाते हैं और शरीर के अंदर फैलते जाते हैं। यही कारण है कि इसे इंसानों और जानवरों का “जिंदा मांस खाने वाला कीड़ा” कहा जा रहा है।

मेक्सिको में तबाही, अमेरिका में भी बड़ा खतरा

मेक्सिको में कुल 5,086 केसेस सामने आए हैं, जिनमें से 41 इंसानों में मिले हैं। अमेरिका के मैरीलैंड में पहला मामला 4 अगस्त को दर्ज हुआ है। यह मरीज एल सल्वाडोर से लौटा था। संक्रमित इंसानों और जानवरों में गंभीर संक्रमण, घाव और यहां तक कि मौत तक का खतरा देखा जा रहा है।

See also  अलविदा आशा ताई:  सुरों की मल्लिका आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की आयु में निधन

यह कीड़ा कितना खतरनाक ?

उत्तरी कैरोलिना यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मैक्स स्कॉट का कहना है:

  • ये कीड़े घाव से होते हुए मस्तिष्क और संवेदनशील अंगों तक पहुंच सकते हैं।
  • इससे सेप्सिस (रक्त संक्रमण) और जानलेवा स्थितियां बन सकती हैं।
  • यह वायरस नहीं है, इसलिए एक इंसान से दूसरे में नहीं फैलता।

तनाव में क्यों है अमेरिका ?

यह परजीवी मेक्सिको से US बॉर्डर तक पहुंच रहा है। अमेरिकी सरकार ने टेक्सास में दुनिया का पहला “Sterile Fly Production Facility” बनाने की योजना शुरू की है। यहां हर हफ्ते 30 करोड़ बांझ मक्खियां छोड़ी जाएंगी ताकि मादा मक्खियां अंडे न दे सकें। इसी तकनीक से अमेरिका ने 1966 में स्क्रूवॉर्म खत्म किया था और 2017 में फ्लोरिडा में हुए प्रकोप पर भी काबू पाया था।

कहां तक फैल चुका है यह परजीवी?

मेक्सिको, निकारागुआ, कोस्टा रिका, होंडुरास और पनामा में इसके केसेस सामने आ चुके हैं। 2024 में कोस्टा रिका में एक इंसान की मौत हुई थी (1990 के बाद पहली बार।) जुलाई 2025 में निकारागुआ में 124 केस दर्ज हुए थे।

See also  जानें गुणकारी आंवला के फायदे, आंखों से लेकर दिल तक का रखता है ख्‍याल

फिर क्यों बढ़ने लगा खतरा ?

New World Screwworm : विशेषज्ञों की माने तो पुराने स्टेराइल फ्लाई प्रोग्राम की कमज़ोरियां, पशुओं में इसके बढ़ते संक्रमण और बदलती जलवायु परिस्थितियां मिलकर इस परजीवी के फैलाव को बढ़ा रहे हैं।