रायपुर। शराब घोटाले मामले में FL-10A लाइसेंस कंपनी के डायरेक्टर अभिषेक सिंह और मनीष मिश्रा को आज छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिल गई हैं। जस्टिस अरविंद वर्मा की सिंगल बेंच ने दोनों को जमानत दिया। अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने पैरवी की।

मनीष मिश्रा, चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय मिश्रा के छोटे भाई हैं, जबकि अभिषेक सिंह, अरविंद सिंह के भतीजे बताए जा रहे हैं। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है, जिसमें समय-समय पर अदालत में पेशी और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग जैसी शर्तें शामिल हैं।

See also  महिला वकील का प्रेमी ही निकला हत्यारा, शादी का दबाव बनाया तो कर दी हत्या, पुलिस ने किया मामले का राजफाश

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।