टीआरपी डेस्क। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान सुरक्षा बलों ने छह माओवादियों के शव बरामद किए हैं। घटनास्थल से ऑटोमैटिक हथियार, इंसास राइफल, स्टेनगन, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान भी मिले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों की गतिविधियों की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी होती रही।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान अभी जारी है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है। सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां भी इलाके में भेजी गई हैं ।

See also  Rural Industrial Park Got Wings To The Spirits-अमारी भाजी, आम और बेल का शरबत, तेन्दू की आइसक्रीम बानी ब्रांड