टीआरपी डेस्क। Chinnaswamy Stampede Case: IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विक्ट्री परेड में जान गंवाने वाले सभी 11 लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। RCB ने मरने वालों के परिवार के लिए 25-25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने जिक्र करते हुए लिखा कि, टीम मुश्किल घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। यह मदद उनके जीवन को थोड़ा संबल देने के लिए की जा रही है।

आरसीबी ने 3 जून को जीता था खिताब

Chinnaswamy Stampede Case: रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने 3 जून 2025 को आईपीएल खिताब जीता था। यह आरसीबी की पहली IPL ट्रॉफी थी। इसके बाद, फ्रेंचाइजी ने अगले दिन विक्ट्री परेड आयोजित की, जिसमें बड़ी तादाद में फैंस RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी पहुंचे। उसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से मातम पसर गया।

See also  अब बिल्डरों की नहीं चलेगी मनमानी! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस, बिल्डर-बायर एग्रीमेंट लागू करने की मांग

Chinnaswamy Stampede Case: आरसीबी ने एक इमोशनल पोस्ट में कहा, ‘’4 जून 2025 को हमारा दिल टूटा। हमने आरसीबी परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया। वे हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को अनोखा बनाने वाली चीजों का हिस्सा। उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में हमेशा रहेगी।”