रायपुर। आज रायपुर आयरन एंड स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन (RISTA) की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के आगामी नेतृत्व का सर्वसम्मति से चयन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर योगेश बेरीवाल को निर्विरोध रूप से RISTA का अध्यक्ष (2025-27) नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए इस जिम्मेदारी के लिए भरोसा जताया।

साथ ही, लोहा बाजार के अध्यक्ष पद के लिए नरेश केडिया का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा और संगठन और मजबूत दिशा में आगे बढ़ेगा।

बैठक पूरी तरह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी सदस्यों ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में एसोसिएशन न केवल व्यापारिक गतिविधियों में नई ऊँचाइयों को छुएगा, बल्कि समाज और उद्योग जगत में भी नई पहचान बनाएगा।

See also  हजारों गोंगपा कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, 5वीं अनुसूची का पालन कराने और कटघोरा डीएफओ को हटाने की मांग