Bihar Chunav 2025: बिहार की राजनीति गर्मा चुकी है। कांग्रेस, राजद और महागठबंधन के नेताओं ने रविवार को पटना के गांधी मैदान से मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की। मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मौजूद रहे।

खरगे ने सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि बिहार की डबल इंजन सरकार छह महीने में गिर जाएगी। जो नई सरकार आएगी, वह गरीबों की सरकार होगी, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों की सरकार होगी। खरगे ने आरोप पलागा कि विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने बिहार में 65 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाने की साजिश रची है।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चुराया। बिहार में भी वही चाल चली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद करीब 1 करोड़ नए मतदाता सूची में जोड़े गए और सारे वोट भाजपा के खाते में चले गए। वोट चोरी का मतलब सिर्फ मत की चोरी नहीं है। यह आपके अधिकारों, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और लोकतंत्र की चोरी है।

See also  जल स्रोत के बिना ही 653 गांव में बिछा दी पाइप लाइन और बना दी टंकी..! विधायक चंद्राकर के सवाल पर घिरे मंत्री साव

तेजस्वी यादव ने भी भाजपा पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा, यह बिहार की धरती है, लोकतंत्र की जननी। बीजेपी सिर्फ दो लोगों के दम पर चुनाव आयोग से मिलकर लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। डबल इंजन का मतलब एक इंजन अपराध और दूसरा भ्रष्टाचार का है।

अन्य नेताओं का समर्थन

वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी ने भाजपा पर विधायकों और सांसदों को खरीदकर सरकार बनाने का आरोप लगाया। CPI(ML) नेता दीपांकर भटाचार्य ने कहा कि मोदी सरकार ने मतदाताओं का वोट छीनने के लिए SIR की साजिश रची। पप्पू यादव ने सभा में कहा, जब तक राहुल गांधी हैं, संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित है। बिहार परिवर्तन की ओर बढ़ चुका है।

भाजपा का पलटवार

विपक्ष के तेवरों के जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस और राजद नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने कहा, लोकतंत्र की डकैती करने वाले जंगलराज के युवराज अब लोकतंत्र की बात कर रहे हैं। राहुल और तेजस्वी राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। लेकिन बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।

See also  Big Breaking Maharashtra: शिवसेना को झटका, अब एनसीपी को सरकार बनाने का न्योता