ANK SHASHTRA टीआरपी न्यूज।
अंक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के भविष्य का आंकलन उसके जन्म दिनांक अथवा मूलांक के आधार पर आंका जाता है। मूलांक जन्म तारीख के जोड़ को कहते हैं। उदाहरण के तौर पर अंक 1 से 9 तक का मूलांक वही संख्या होती है, जिस तारीख में व्यक्ति का जन्म होता है।
आइए जानते हैं उन व्यक्तियों के बारे में जिनका जन्म किसी भी महीने की 2,11, 20 या 29 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 2 होता है। मंगलवार को 2 सितंबर है, इस दिन जन्म लेने वालों का मूलांक 2 होगा। साथ ही 11, 20 और 29 तारीख को पैदा होने वालों का मूलांक भी 2 होगा। उदाहरण के लिए किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। इसी तरह 29 तारीख को हुआ है तो 2+9= 11 = 1+1= 2 होगा। मूलांक 2 वाले अपनी इच्छा शक्ति के दम पर बड़े से बड़ा कार्य करने में सक्षम हो सकते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि मूलांक 2 वालों का भविष्य कैसा होगा और उनमें क्या विशेषता होती है।

See also  Guru Nakshatra Parivartan 2026 : सावन में गुरु का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य


पदोन्नति के अवसर

2 मूलांक वालों के लिए नौकरी और व्यवसाय के नए द्वार खुलेंगे। इच्छा शक्ति मजबूत होने से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अपने कार्य से संतुष्टि मिलेगी। अफवाहों की ओर ध्यान न दें और किसी से बहस करके अपना समय न गवाएं। जो आपको अच्छा लगे वही कार्य करें। लाभ और पदोन्नति के अवसर मिलते रहेंगे। लंबे समय से रूका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। मानसिक शांति और संतोष के साथ परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद मिलेगी। मूलांक 2 वालों का शुभ अंक 17 और शुभ रंग काला है।


मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा


मूलांक 2 वाले व्यक्ति चंद्रमा से प्रभावित होते हैं, जिससे उनमें भावनात्मकता, संवेदनशीलता और कल्पनाशीलता होती है. उनका भविष्य सकारात्मक और अवसरों से भरा रह सकता है। विशेषकर करियर और आर्थिक स्थिति में, लेकिन उन्हें अपने अत्यधिक भावुक स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। 2025 में मूलांक 2 के जातकों के लिए रिश्तों में मधुरता और सृजनात्मकता बढ़ने की संभावना है, और उन्हें वित्तीय लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। इस मूलांक वाले अक्सर किसी भी काम में देर तक सोचते रहते हैं और अत्यधिक कल्पना करने से उन्हें नुकसान हो सकता है। ऐसे लोग किसी न किसी पर निर्भर रहते हैं। या तो यह अपने पार्टनर पर निर्भर होते हैं या फिर किसी अन्य व्यक्ति पर। किसी काम में सफलता न मिलने पर ये लोग निराश हो जाते हैं। बहुत ही भावुक होते हैं।
मूलांक 2 वालों में आत्मविश्वास की कमी होती है। ये लोग अच्छी शिक्षा हासिल करते हैं। इनकी आदत धन जमा करने की होती है। क्योंकि, चंद्रमा धन का कारक ग्रह भी माना जाता है। इसलिए इनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होती है। यह धन कमाने की योजना में बहुत ही माहिर होते हैं।

See also  अगर आपके नाम में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान है तो मिलेगा मुफ्त खाना


मित्रता अंक


मूलांक 2 वालों के मूलांक 1 और मूलांक 5 वालों के साथ संबंध काफी अच्छे होते हैं। सहयोगी अंक 3 और 7 हैं। इस मूलांक के जातकों से काफी सहयोग मिलता है।


कब होता है भाग्योदय


मूलांक 2 का भाग्योदय 11वें वर्ष से शुरू होता है। 20वें वर्ष में लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं और 29वें वर्ष में लक्ष्य की प्राप्ति होती है। इसके पश्चात प्रत्येक नौ वर्ष में प्रगति मिलती है। 29 के बाद 38, 47, 56, 65, 74 की उम्र में बेहद सफल होते हैं। इस वर्ष 2025 में सफलता, समृद्धि मिलेगी। लेखन, वस्त्र व्यवसाय, कला जगत में सफलता मिलेगी।