रायपुर। जोन 7 नगर निवेश विभाग ने स्वामी आत्मानंद वार्ड 38 के चौबे कालोनी शाला मार्ग में बिना अनुमति किए गए निर्माण को हटाने की कार्यवाही की। इसी तरह से जोन 9 के महर्षि वाल्मिकी वार्ड 32 के अत्तर्गत विजय नगर क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बनायी गयी कबाड दुकान को बंद कराकर और हटाकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त किया । वही राजीव गाधी नगर मे ग्रेसी बादलकर द्वारा शासकीय भूमि पर किये गये अवैध निर्माण को तोड़ा गया।
यह कार्रवाई जोन कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश एवं कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, उपअभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब, उपअभियंता अतुल बंसल की उपस्थिति में की गई।


