भोपाल। राजधानी भोपाल में इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने यहां पर मेडिकल कारोबारी के घर दबिश दी है। 6 से ज्यादा ठिकानों पर आईटी की जांच जारी है। इसके अलावा इंदौर और मुंबई में छापे की जानकारी मिली है। फिलहाल, आयकर टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। बताया जा रहा है कि, टैक्स चोरी के शक में ये छापेमारी की गई है। हालांकि,जांच अभी जारी है।
बता दें कि, मेडिकल कारोबारी राजेश गुप्ता का सर्जिकल आइटम का बिजनेस है। उनकी अफ्रीका के युगांडा में फैक्ट्री है। लेकिन साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड का मेन ऑफिस गौतम नगर में हैं। देशभर में मेडिकल इक्विपमेंट्स समेत कंपनी डायग्नोस्टिक सर्विस भी प्रोवाइड करता है। पैथालॉजी लैब और निजी अस्पताल को भी सेवाएं उपलब्ध कराता है।



