टीआरपी डेस्क। Success Story : बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ भारत में अब अरबपतियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इस बीच मात्र 27 साल की उम्र में एक भारतीय युवक अरबपति बनकर उबरा है। इस युवक ने भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने लंदन में शुरू किए गए अपने स्टार्टअप को केवल 3 महीने में ही 1.2 बिलियन डॉलर यानी ₹9, 840 करोड़ की कंपनी बना दिया है।

देश के सबसे युवा अरबपति बनने वाले पर्ल कपूर साइबर सिक्योरिटी कंपनी Zyber 365 के फाउंडर हैं, उन्होंने Zyber 365 की स्थापना मई 2023 में की थी। इस कंपनी को पर्ल कपूर ने एथिकल हैकर सनी वाघेला के साथ मिलकर शुरू किया था। फिलहाल सनी इस कंपनी में CEO के पद पर कार्यरत हैं और कंपनी में ऑपरेशन्स का काम संभालते हैं।

27 वर्षीय पर्ल कपूर ने 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग 9,129 करोड़ रुपये) की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बन गए हैं। उन्होंने मई 2023 में एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। Zyber 365 की स्थापना से पहले पर्ल कपूर ने AMPM स्टोर में वित्तीय सलाहकार और एंटियर सॉल्यूशंस में व्यवसाय सलाहकार के रूप में काम किया था। फरवरी 2022 में, उन्होंने Billion Pay Technologies की स्थापना भी की थी।
साइबर सिक्योरटी का काम करती है Zyber 365
पर्ल ने साइबर Zyber 365 की स्थापना की, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और साइबर सिक्योरटी एआई सिस्टम में एक्सपर्ट है। Zyber 365 का मुख्यालय UK में है और कंपनी के ऑपरेशन्स का संचालन भारत में अहमदाबाद से किया जाता है। शुरू होने के 1 साल के अंदर ही कंपनी ने 1.2 बिलियन डॉलर ( लगभग ₹9,840 करोड़) के वैल्यूएशन के साथ भारत और एशिया की सबसे तेजी से बढ़ती यूनिकॉर्न के रूप में अपना नाम बना लिया था।

पर्ल कपूर की Net worth.
पर्ल कपूर की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर (लगभग ₹9,129 करोड़) है और कंपनी में उनकी 90% का हिस्सेदारी है। कार्यक्षमता और तकनीकी विकास के लिए कंपनी ने सीरीज ए फंडिंग्स भी ली हैं, जिससे Zyber 365 का मूल्यांकन बढ़ता जा रहा है।

पर्ल कपूर का जीवन परिचय
Success Story : पर्ल कपूर का जन्म 1997 में पंजाब के बठिंडा में हुआ। उनके पिता एक वकील थे और मां एक शिक्षक थीं। पर्ल कपूर ने अपनी पढ़ाई बठिंडा के एक सरकारी स्कूल से की। जिसके बाद उन्होंने लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से MSc इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने वेब 3 प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रर्वतक के रूप में अपना करियर शुरू किया। Zyber 365 ने शुरुआत के 3 महीनों में ही ₹9,840 करोड़ का मार्केट वैल्यूएशन हासिल कर लिया था।

Zyber 365 का उद्देश्य
Zyber 365 का उद्देश्य, वेब और एआई को एक साथ लाकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना है जो लोगों को अपने डेटा सुरक्षित रखने, अपने डिवाइस को नियंत्रित करने और अपने ऑनलाइन अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करे।पर्ल कपूर को वेब3 टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक इनोवेटर के रूप में जाना जाता है।



