रायपुर। स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका है. वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया के 100 पदों पर भर्ती होगी। जिनमें से वार्ड ब्वॉय के 50 और वार्ड आया के लिए 50 पद पर बंपर भर्तियां निकली है. ऑनलाइन आवदेन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर शाम 5 बजे तकवार्ड ब्वॉय भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार ही पात्र हैं. इसी तरह वार्ड आया के लिए महिला उम्मीदवार पात्र हैं.

दोनों पदों के लिए योग्यता आठवीं पास है. ये वैकेंसी राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर, कांकेर, कोंडागांव, सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और जशपुर के लिए है. जिसकी जानकारी आपको व्यापमं की वेबसाइट से प्राप्त हो जाएगी.

See also  होम आइसोलेशन के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेकलिस्ट