0 4, 13, 22 और 31 तारीख को पैदा होने वालों का मूलांक होता है 4

ANK SHAHTRA टीआरपी न्यूज।
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ हो,, उनका मूलांक 4 माना जाता है। अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 4 वालों पर राहु ग्रह का प्रभाव होता है। ऐसे लोग साहसी, मेहनती और जिद्दी प्रवृत्ति के होते हैं। साथ ही विश्वासपात्र, वफादार और अनुशासन प्रिय होते हैं। परिवार के लोगों अथवा जान पहचान वालों को ऐसे लोगों पर पूरा भरोसा होता है। इनमें तर्कशक्ति होने से लोग इन्हें घमंडी समझते हैं। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चयी होते हैं और किसी भी तरह का जोखिम उठाने में नहीं डरते। अपने कार्य को व्यवस्थित तरीके से करने के लिए तत्पर रहते हैं। परंपराओं से हटकर चलते हैं और दूसरे लोगों की बातों को नहीं मानते, अपने तर्क देने लगते हैं। इस वजह से कुछ लोगों के साथ उनके संबंध खराब हो जाते हैं। ये हर काम को बिलकुल सही तरीके से करना चाहते हैं। किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहते। सही ढंग से कार्य नहीं होने पर निराश हो जाते हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में भांचा राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर्ष और उल्लास का माहौलः कश्यप


इन क्षेत्रों में सफलता


मूलांक 4 वाले लोग इंजीनियरिंग, टेक्नीशियन, आर्किटेक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कानूनी और विदेशी व्यापार से जुड़े क्षेत्रों में, ठेकेदारी, डिज़ाइन और विद्युत के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत से जुटे रहते हैं।


वैवाहिक जीवन में चुनौती


सामाजिक और पारिवारिक जीवन में कठिनाइयों से जूझते हैं। जिद्दी प्रवृत्ति का होने के कारण जीवनसाथी के साथ अक्सर बहस होती है, जिससे वैवाहिक जीवन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।


राहु से प्रभावित


मूलांक 4 वालों का गुरु राहु होता है, ज्योतिष में राहु ग्रह को व्यवस्थित तरीके से चलने वाला ग्रह कहा गया है, अर्थात योजना बनाने में राहु माहिर होता है। राहु ग्रह से प्रभावित होने के कारण मूलांक 4 वाले अपने जीवन में प्रैक्टिकल होते हैं, वे भावुक होकर कार्य नहीं करते बल्कि असलियत को समझकर कार्य करते हैं। हर चीज को अपने दिमाग से करते हैं। दूसरों की बातों को न तो समझते हैं न ही उनकी बात सुनते हैं। यदि लोग इनको कोई सलाह भी दें तो यह सलाह सुनना पसंद नहीं करते हैं।

See also  Horoscope 29 October 2023 : सूर्य के तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें


राहु-केतु यानी 4 और 7 की जोड़ी


मूलांक 4 वालों के लिए 7 नंबर का अंक शुभ होता है, जिन लोगों का मूलांक 7 है, उनके साथ अच्छी मित्रता होती है। मूलांक 7 केतु से संबंधित है। राहु-केतु की जोड़ी प्रसिद्ध है इसलिए मूलांक 4 और मूलांक 7 वालों के बीच अच्छे संबंध होते हैं।


दुश्मन अंक


इसी तरह मूलांक 2 और 8 वालों के साथ नहीं बनती। मूलांक 2 चंद्रमा से और मूलांक 8 शनि से संबंधित है, इन दोनों अंक वालों के साथ संबंध अच्छे नहीं होते। हमेशा तकरार होते रहती है।


मूलांक 4 के ईष्टदेव


मूलांक 4 के इष्ट देवता मां दुर्गा या मां सरस्वती हैं। दोनों देवियों की पूजा करना बुद्धिमत्ता और सौभाग्य बढ़ाता है।


भाग्योदय 32 से 36 वर्ष तक


मूलांक 4 वालों का भाग्योदय 32 से 36 वर्ष के बीच होता है, धन लाभ, अच्छा पारिवारिक जीवन और व्यापार में प्रगति करते हैं। इसके अलावा 13वें वर्ष में किस तरह की शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे, यह निर्धारित कर लेते हैं। इसके पश्चात 22 वें वर्ष में आगे बढ़ने की ओर प्रगतिरत होते हैं। और 31 वर्ष भी करियर के लिए महत्वपूर्ण होता है। 40, 49, 58, 67 और 76 में सफलता के चरम पर पहुंचते हैं।

See also  Horoscope 12 March 2025 : आज इस राशि के जातकों को मिलेगा धन लाभ, पढें अपना राशिफल…


शुभ रंग


नीला रंग शुभ होता है। दीवारों, फर्नीचर, सजावटी सामान और वस्त्र में नीला रंग का उपयोग करना शुभदायी होता है।


जीवनसाथी


मूलांक 4 के लिए मूलांक 1, 2, 7 और 9 सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं। मूलांक 7 के साथ सबसे अच्छी जमती है।