Raipur City News: रायपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव गोकुल सोनी ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक हर्ष पांडेय उपस्थित रहे।
Raipur City News: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ फोटोग्राफर एवं राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्वर्गीय विनय शर्मा की स्मृति में तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो गैलरी में स्व. विनय शर्मा द्वारा खींची गई चुनिंदा तस्वीरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Raipur City News: पहली बार ड्रोन से खींची गई तस्वीरें प्रतियोगिता में शामिल
इस वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता चार कैटेगरी में आयोजित की जा रही है। इसमें 25 सालों का छत्तीसगढ़, हेरिटेज, नेचर और ड्रोन फोटोग्राफी (विशेष कैटेगरी) शामिल है। प्रतियोगिता में मीडिया जगत से जुड़े कुल 31 फोटोग्राफर भाग ले रहे हैं। ड्रोन से खींची गई तस्वीरें पहली बार प्रतियोगिता में शामिल की गई हैं।


