रायपुर। CG Breaking : अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। करीब 16 हजार कर्मचारियों ने इस्तीफा दिया हैं।

बता दे कि हड़ताल के शुरुआती दौर में सरकार ने बातचीत की पहल करते हुए कर्मचारियों की 10 में से 5 मांगें मान ली थीं, लेकिन बाकी मांगों को लेकर गतिरोध बना रहा। आंदोलन खत्म न होने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, जिसमें संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी जैसे प्रमुख नाम भी शामिल हैं। इसके बाद आंदोलन और भड़क गया।

जिला NHM संघ के संगठन मंत्री अमन दास ने सामूहिक इस्तीफे की पुष्टि की है। वहीं रायपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ मिथिलेश चौधरी ने बताया कि इस्तीफों का ज्ञापन प्राप्त हुआ है, लेकिन अब तक उसे स्वीकार नहीं किया गया है।

See also  बीजापुर में नक्सलियों ने 2 टैक्टर्स को जलाया, मामला लेवी वसूली का