TODAY HOROSCOPE टीआरपी न्यूज।
हिंदू पंचांग के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 5 सितंबर को चंद्रमा एवं शुक्र एक दूसरे से समसप्तक भाव में होकर शुभ कला योग बना रहे हैं। साथ ही कल के दिन श्रवण नक्षत्र का भी शुभ संयोग बना है और इस संयोग में शोभन योग, रवियोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है। प्रभावशाली योग में पांच राशि वालों मेष, कर्क, तुला, मकर और मीन राशि का भाग्य चमकेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी और नौकरी में उच्च पद पर प्रमोशन होगा। समाज में प्राणप्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। आइए जानते हैं वे कौन सी राशियां हैं, जिन पर धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा बरसेगी।


मेष राशि


कार्यक्षेत्र में नए अधिकार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है। पारिवारिक मामले में दिन अच्छा रहेगा और विवाह योग्य संतान का रिश्ता तय हो सकता है।

See also  Horoscope 22 July 2023 : इन राशि वालों को कारोबार में मिल सकते हैं तरक्की के अवसर, पढ़े अपना राशिफल


वृषभ राशि


मेेहनत से लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी। व्यवसाय में लाभ होगा और सांसारिक सुख के साधनों की प्राप्ति होगी। किसी से भी वादविवाद करने से बचें। यदि कोई सलाह देता है तो उस पर अमल करें। इससे नुकसान से बच सकते हैं।


मिथुन राशि


कार्यक्षेत्र और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के मामले में सहयोगियों का साथ मिलेगा और जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। लंबे समय से कर्ज से परेशान हैं तो उससे छुटकारा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है, ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है।


कर्क राशि


संपत्ति प्राप्त होने का योग है। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। निरंतर प्रयास करने से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार के मामले में नए संपर्क बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।


सिंह राशि


अन्य लोगों के सहयोग से कार्य पूरा होगा। ऑफिस में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें और उनकी बातों को भी सुनें। कोई भी फैसला सोचसमझकर करें। परिवार में सभी की सलाह से कार्य करें। इससे संबंधों में मजबूती आएगी।

See also  Horoscope 21 April 2025 : आज इस राशि के लोगों को ऑफिस में नए कार्य की मिलेगी जिम्मेदारी, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…


कन्या राशि


धन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सोचसमझकर खर्च करने से परेशानी से छुटकारा मिलेगा। अपने सहकर्मियों से वादविवाद न करें। अपने आप पर नियंत्रण रखें। नए बदलाव से थोड़ी परेशानी होगी लेकिन संयम से कार्य करते हुए समस्या से निजात मिलेगी।


तुला राशि


व्यापारिक क्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात करना लाभदायी होगा। व्यवसाय में बदलाव से लाभ होगा। किसी भी नए कार्य को सोचसमझकर करना चाहिए। सोच-समझकर लिए गए फैसले से अच्छे परिणाम मिलेंगे। पुराने कार्य पूरे होंगे।


वृश्चिक राशि


दिन अच्छा व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने पर मान सम्मान, प्रगति मिलेगी। व्यवसाय में किसी वरिष्ठ से सलाह लेकर ही कार्य को आगे बढ़ाएं। दोस्तों से मुलाकात होने पर मन प्रसन्न रहेगा।


धनु राशि


पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में दूसरे के सुझावों पर विचार करके कार्य करें। आत्मश्विास बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। लेनदेन के मामले में सावधानी रखें। परिवार के साथ सुखपूर्वक दिन व्यतीत करेंगे।

See also  Horoscope 12 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल


मकर राशि


व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायी होगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उधार देने से बचना चाहिए। यदि उधार देंगे तो उसके वापस मिलने की संभावना नहीं है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की खुशी होगी।


कुंभ राशि


आर्थिक मामलों में लाभ होगा। दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।


मीन राशि


रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही संपत्ति प्राप्ति का योग है। इससे मन प्रसन्न रहेगा। काफी दिनों से जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उसका समाधान होगा। समाधान होने से तनाव दूर होगा।