टीआरपी डेस्क। टेस्ला ने आज भारतीय बाजार में अपनी पहली कार ‘Tesla Model Y’ के पहले यूनिट की डिलीवरी की है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित ‘टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर’ में कार की डिलीवरी की गई। कार के पहले मालिक महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक बने हैं। उन्हें कंपनी के आधिकारिक आउटलेट से कार मिली है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई में कार का पहला शोरूम जुलाई में ओपन हुआ है, और पहले ही कस्टमर परिवहन मंत्री सरनाईक बनें। उन्होंने तत्काल model Y कार को बुक किया था। इसे लेकर परिवहन मंत्री सरनाईक का कहना है कि, राज्य में इलेक्ट्रानिक कार को बढ़ावा दिया जा रहा है। लोग इलेक्ट्रानिक कार को खरीदें, इसके लिए अटल सेतु और समृद्धि एक्सप्रेसवे पर टोल छूट शामिल है।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने अपने बेड़े में  5 हजार के करीब बसों को शामिल किया है।

Tesla Model Y का लुक (Look of Tesla Model Y)

Tesla Model Y को दो वेरिएंट में पेश किया गया है.पहला स्टैंडर्ड और दूसरा लांग रेंज वेरिएंट शामिल हैं। दोनों के कीमतों में भी काफी फर्की है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 59.89 लाख रु और लांग रेंज वेरिएंट की कीमत 67.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

See also  अब बिना मोबाइल के Desktop पर होगा Log In होगा WhatsApp

दिल्ली और मुंबई के ऑनरोड कीमत भी काफी चेंज हैं। 60 kWh और बड़े 75 kWh बैटरी पैक के साथ बैटरी वर्क करती है। 60 kWh की बैटरी एक बार चार्ज करने पर 500 किमी की ड्राइविंग रेंज (WLTP सर्टिफाइड) रेंज देती है। जबकि लॉन्ग रेंज वेरिएंट 622 किमी की ड्राइविंग रेंज देता है।