ग्वालियर। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब आकाशीय बिजली मुरार जिला अस्पताल पर आ गिरी। आसमानी आफत से जनरेटर, सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर सिस्टम ठप हो गया। इसके अलावा अस्पताल की बिजली भी गुल हो गई। 5 घंटे तक अस्पताल में अंधेरा में डूबा रहा। सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा ने बिजली गिरने से हुए उससे नुकसान का आकंलन करेंगे।

बिजली गिरने से जनरेटर खराब हो गया

 ग्वालियर में बीते 72 घंटे से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच जिला अस्पताल मुरार में आसमानी बिजली गिरने से सभी व्यवस्थाएं ठप हो गई। लाखों रुपए की लागत से खरीदा जनरेटर भी खराब हो गया। जिसका असर कंट्रोल रूम में भी देखने को मिला।  सभी सीसीटीवी कैमरे और कंप्यूटर सिस्टम भी ठप हो गए। अस्पताल का पूरा सिस्टम डैमेज हो गई, बिजली गुल होने से मरीजों का हाल बेहाल रहा।

अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया

आकाशीय बिजली गिरने की पुष्टि  सिविल सर्जन डॉ आरके शर्मा ने की है। साथ ही उन्होंने बिजली गिरने से नुकसान की भी बात कही हैं। उन्होंने कहा कि, वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही दूसरे जनरेटर का इंतजाम होने की उम्मीद सिविल सर्जन ने जताई है।

See also  MP News: राज्य में 9 IPS के तबादले | 2 SP बदले, हरिनारायण चारी IG प्रशासन, सिमाला DIG खरगोन